अमेरिका राष्ट्रपति की अहमदाबाद यात्रा से पहले AIMC ने जारी किये ‘नमस्ते ट्रंप’ वाले पोस्टर

Summary :

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 24 फरवरी को अहमदाबाद यात्रा से पहले अहमदाबाद नगर निगम ने शनिवार को ‘नमस्ते ट्रंप’ वाले पोस्टर ट्वीट किए।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 24 फरवरी को अहमदाबाद यात्रा से पहले अहमदाबाद नगर निगम ने शनिवार को ‘नमस्ते ट्रंप’ वाले पोस्टर ट्वीट किए। 
ट्रंप यहां प्रसिद्ध गांधी आश्रम आएंगे और नरेंद्र मोदी के साथ 22 किलोमीटर लंबे रोड शो में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोनों नेता मोटेरा में एक नये क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे और वहां एक सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। 
पहले ऐसा अनुमान था कि इस कार्यक्राम का नाम ‘खेम छो ट्रंप’ होगा लेकिन पोस्टरों ने इसकी पुष्टि की है कि अब यह ‘नमस्ते ट्रंप’ होगा।

Shera Rajput