अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल ने की PM मोदी से मुलाकात, शाह और नड्डा भी रहे मौजूद

Summary :

महाराष्ट्र में हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए एनसीपी नेता अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

महाराष्ट्र में हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए एनसीपी नेता अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। 
बैठक में अमित शाह और जेपी नड्डा भी रहे मौजूद 
एनडीए की बैठक खत्म होने के बाद इस अलग बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।
महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा 
सूत्रों के अनुसार , मंगलवार को दिल्ली के होटल अशोक में हुई एनडीए गठबंधन की बैठक खत्म होने के बाद जब अन्य घटक दलों के नेता बाहर जाने लगे तो एनसीपी नेता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल ने अलग मुलाकात की। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की और महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात पर चर्चा की। 
कई अन्य सहयोगी दलों के नेताओं के साथ वन-टू-वन मीटिंग की
साथ ही ये खबर हैं कि बैठक खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कई अन्य सहयोगी दलों के नेताओं के साथ वन-टू-वन मीटिंग की।

Shera Rajput