भाजपा के दिग्गज नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की गुरुवार को पुण्यतिथि है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश सेवा में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
अरुण जेटली को याद करते हुए अमित शाह का बयान
अमित शाह ने जेटली को याद करते हुए एक्स पर कहा, अरुण जेटली की पुण्य तिथि पर, मैं प्रतिष्ठित नेता को विनम्रतापूर्वक अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। एक प्रखर राजनीतिज्ञ, उत्कृष्ट वक्ता और चमकदार प्रतिभा वाले वकील, जेटली ने समय की रेत पर अमिट पदचिह्न छोड़े हैं। देश के राजनीतिक क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा
वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, देश की उन्नति, प्रतिष्ठा व जनसेवा को समर्पित अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन करता हूं। ओजस्वी वक्ता, कुशल राजनीतिज्ञ व अद्वितीय कानूनविद् के स्वरूप में आप आजीवन देशसेवा में संलग्न रहे। आपका व्यक्तित्व सदैव हमारी प्रेरणा बना रहेगा


Download Android App
Download iOS App



