भारत के चांद पर पहुंचने के बाद पुरे देश में उत्साह का माहौल है। चंद्रयान -3 के वैज्ञानिकों को पर देश कि जनता को गर्व है। भारत चंद्र लैंडिंग मिशन को सफल करने वाला चौथा देश बन चूका है और दक्षिण पोल पर कदम रखने वाला पहले देश बना है। भारत से पहले से अमेरिका, रूस और चीन चांद पर अपना झंडा फेहरा चूका है। लेकिन अभी तक कोई भी देश ने दक्षिण पोल पर नहीं पंहुचा था। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चंद्रयान 3 प्रोजेक्ट से जुड़े इसरो वैज्ञानिकों के लिए बधाई देते हुए ट्वीटर पर पोस्ट किया है।
प्रधानमंत्री ने खुशी के साथ लहराया तिरंगा
राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा है कि ‘मैं एक बार फिर विक्रम-लैंडर के अंदर से प्रज्ञान-रोवर की सफल लैंडिंग के लिए इसरो टीम और सभी साथी नागरिकों को बधाई देती हूं। विक्रम की लैंडिंग के कुछ घंटों बाद इसका लॉन्च होना चंद्रयान 3 के एक और चरण की सफलता का प्रतीक है। वहीं, जैसे ही चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड किया वैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुस्कान और खुशी के सार्थ तिरंगा लहराते हुए नजर आए।
5 अगस्त को चंद्र कक्षा में किया गया था स्थापित
आपको बता दें, अंतरिक्ष यान को 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। अंतरिक्ष यान के प्रक्षेपण के लिए एक जीएसएलवी मार्क 3 हेवी-लिफ्ट लॉन्च वाहन का उपयोग किया गया था जिसे 5 अगस्त को चंद्र कक्षा में स्थापित किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



