SC के फैसले पर बोले शाह- लोगों को गुमराह करने पर राहुल देश से माफ़ी मांगनी चाहिए

Summary :

शाह ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘सत्यमेव जयते। राफेल सौदे पर अदालत के फैसले से कांग्रेस अध्यक्ष के सियासी फायदे के लिए किये गये दुष्प्रचार अभियान की पोल खुल गई।

राफेल डील को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, सच्चाई जीती है। दुर्भाग्यवश देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस द्वारा लोगों को गुमराह किया जा रहा था। यह झूठ की राजनीति पर एक थप्पड़ है। और राफेल डील पर SCके फैसले पर बोले शाह- लोगों को गुमराह करने पर राहुल देश से माफ़ी मांगनी चाहिए

राहुल गांधी को अपने उन स्त्रोतों का खुलासा करना चाहिए जो इससे से जुडी जानकारी देता था। अगर कांग्रेस के पास सबूत था तो वे इसके साथ सुप्रीम कोर्ट क्यों नहीं गए? उनकी बी टीम पहले से ही वहां थी। जेपीसी केवल तभी बनाई जाती है जब घर (संसद) में कोई चर्चा हो, मैं कांग्रेस पर इस पर चर्चा के लिए चुनौती देता हूं।

शाह ने कहा, ‘‘ देश की आज़ादी के बाद से एक कोरे झूठ के आधार पर देश की जनता को गुमराह करने का इससे बड़ा प्रयास कभी नहीं हुआ और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह प्रयास देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष के द्वारा किया गया ।’’ राहुल गांधी पर ‘बचकानी हरकत’ करने का आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने और अपनी पार्टी के तत्काल फायदे के लिए झूठ का सहारा लेकर चलने की एक नई राजनीति की शुरुआत की और सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने आज सिद्ध कर दिया है कि झूठ के पैर नहीं होते और अंत में जीत सत्य की ही होती है।

इससे पहले अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘सत्यमेव जयते। राफेल सौदे पर अदालत के फैसले से कांग्रेस अध्यक्ष के सियासी फायदे के लिए किये गये दुष्प्रचार अभियान की पोल खुल गई।’’ उन्होंने ट्वीट किया कि कोर्ट को इस प्रक्रिया में कुछ भी गलत नहीं लगा और ना ही उन्हें इस सौदे में किसी तरह का आर्थिक पक्षपात नजर आया।

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऑफसेट साझेदारों के चुनाव में सरकार की कोई भूमिका नहीं है और उसे केवल लोगों की धारणाओं के आधार पर जांच की मांग वाजिब नजर नहीं आई।’’ शाह ने कहा कि शीर्ष अदालत के फैसले में सौदे को बदनाम करने के लिए काम कर रहे लोगों की मंशा पर भी जाहिर तौर पर सवाल खड़े किये गये हैं जो देश के लिए महत्वपूर्ण है।

बीजेपी ने कांग्रेस और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पर राफेल सौदे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाया और उनसे माफी मांगने को कहा।

Desk Team