कोरोना से बचाव के लिए जारी टीकाकरण पर अनुराग बोले- भारत के संकल्प को दर्शाता है अभियान, यह है सबका प्रयास

Summary :

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत मे कोरोना से बचाव के लिए किए जा रहा टीकाकरण अभियान भारत के संकल्प को दर्शाता है और यह कुशल सार्वजनिक वितरण की एक उल्लेखनीय कहानी है।

कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी से जारी जंग के बीच सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि भारत मे कोरोना से बचाव के लिए किए जा रहा टीकाकरण अभियान भारत के संकल्प को दर्शाता है और यह कुशल सार्वजनिक वितरण की एक उल्लेखनीय कहानी है। उन्होंने कहा कि देश मे दैनिक आधार पर टीकाकरण कराने वाले लोगों की संख्या कई देशों की जनसंख्या से दोगुनी तिगुनी है। यह वास्तव में ‘सबका प्रयास’है।
बता दें कि पूरे देश में मंगलवार की शाम तक कुल टीकाकरण का आंकड़ 65 करोड़ को पार कर गया है। साथ ही हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है जिसके हर वयस्क नागरिक को कोरोना महामारी के खिलाफ टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। 
देशभर में कोरोना महामारी का आंकड़ा
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 41,965 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बुधवार को बढ़कर 3,28,10,845 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर अब 3,78,181 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक संक्रमण से 460 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,39,020 हो गई। 

Desk Team