शर्द की मौसम में गुजरात में चुनावी माहौल काफी गर्माई हुई है। यहां पहले चरण में होने वाले वोटिंग से पहले हर पार्टी जोर शोर से प्रचार में लगी हुई है। वहीं इन सब के बीच आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आज प्रचार के दौरान एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी। उन्होंने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है।
बीजेपी पर साधा निशाना
अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पहली बार 27 साल के अंदर बीजेपी इतना बौखलाई है। यहां लोग डरे हुए हैं। पहली बार मैंने सुना की वोटर बताने में डरता है की वो किसे वोट दे रहे है। बीजेपी के वोटर्स आम आदमी पार्टी को वोट देने वाले हैं। आज मैं लिख के भविष्यवाणी करने जा रहा हूं कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है।”
पुरानी पेंशन लागू करने का किया वादा
आप संयोजक ने पुरानी पेंशन लागू करने का वादा करते हुए कहा, “हमारी सरकार बनेगी तो 31 जनवरी तक ओल्ड पेंशन स्कीम जारी कर दिया जाएगा। बहुत सारे कच्चे कर्मचारी हैं, ड्राइवर, कंडक्टर, होमगार्ड और वर्कर हैं। इनके कई सारे मुद्दे हैं। हम सारे कर्मचारी की समस्याएं दूर करेंगे।”
मेरी भविष्यवाणी सही निकलती है
दिल्ली के सीएम ने कहा, “मेरी भविष्यवाणी ने सही निकलती है। 2014 में जब दिल्ली में चुनाव हुआ था तो मैंने एक पत्रकार को लिखकर दिया था कि कांग्रेस की इस बार जीरो सीट आएगी। किसी ने यकीन नहीं किया लेकिन कांग्रेस की जीरो सीट आई थी। पंजाब के चुनाव में मैंने कई सारी भविष्यवाणी की थी।”
उन्होंने कहा, “मैंने कहा था कि नवजोत सिंह सिद्धू हारेंगे, चन्नी साहब दोनों सीटों से हारेंगे, बादल साहब का पूरा परिवार हारेगा। इसलिए मैं आज आप सबके सामने लिखकर भविष्यवाणी करने जा रहा हूं। अलग-अलग चैनल वाले मेरे से पूछते हैं, उसकी जरूरत नहीं है। गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। ये बात आज आप नोट कर लीजिए।


Download Android App
Download iOS App



