राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा से पार्टी संगठन और कई कार्यकर्ताओं का उत्साह तेजी से बड़ा है। यह यात्रा करके राहुल गांधी आम जनता के दुख दर्द को बारीकी से जान रही है, और सत्ताधारी सरकार की कमियों को भी केंद्र के सामने ला रहे है। भारत जोड़ो यात्रा से राजनीति का परिद्दश्य भी बदल चुका है।
यात्रा ने भारतीय राजनीति के परिदृश्य को बदल दिया- कांग्रेस
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश, राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक, मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीतू पटवारी, महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा तथा अन्य नेताओं ने रविवार को यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत जोड़ यात्रा ने भारतीय राजनीति के परिदृश्य को बदल दिया है और कांग्रेस पार्टी में इस यात्रा को मिल रहे जबरदस्त समर्थन के कारण के नया जोश पैदा हुआ है।

भारत जोड़ो यात्रा को हर राज्य में मिल रहा समर्थन- कांग्रेस
जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा कि यात्रा को पहले दक्षिण के पांच राज्यों में भारी समर्थन मिला था और जब यात्रा महाराष्ट्र पहुंची तो वहां भी इस समर्थन में कहीं कोई कमी नहीं आई और पहले से भी ज्यादा उत्साह से इसमें जुड़। उनका कहना था कि यात्रा हिंदी भाषा मध्य प्रदेश पहुंची तो पहले दिन से ही इसे यहां जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जो प्रतिक्रिया आ रही है वह उसकी घबराहट का परिणाम है। उनका कहना था कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ यात्रा जिस तिरंगे को लेकर चल रही है उम्मीद है वह 26 जनवरी तक श्रीनगर पहुंचेगी। समान नागरिक संहिता को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह भाजपा का चुनावी मुद्दा है। इस मसले पर बहस होनी चाहिए थी लेकिन बहस नहीं कराई जा रही है जबकि विधि आयोग पहले इसे अनुपयोगी बता चुका है।


Download Android App
Download iOS App



