कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव जल्द होने वाला है। हाईकमान के हरी झंडी दिखाने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने नामांकन दाखिल कर दिया था और अब वो नेताओं से मिलकर अपने लिए समर्थन मांग रहे है । इस दौरान राजस्थान सीएम अशोक गहलोत भी लगातार खड़गे का समर्थन करते हुए दिखाई दे रहे है। उन्होंने एक बाद एक कई ट्ववीट करके खड़गे के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया है।
अशोक गहलोत ने किया ट्वीट
दरअसल, गहलोत ने बीते दिन एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो और खड़गे दिखाई दे रहे थे। वीडियो के कैप्शन में लिखा – ‘मल्लिकार्जुन खड़गे साहब पार्टी के बहुत ही अनुभवि व्यक्तित्व के धनी हैं। जो व्यक्ति लगातार 9 चुनाव विधानसभा के और 2 चुनाव लोकसभा के जीते हों, आज राज्यसभा के अंदर नेता प्रतिपक्ष हैं। आप सोच सकते हैं कि 50 साल से अधिक का अनुभव आज जिंदगी में हो गया…।’
भारी मतों से कामयाब होंगे खड़गे : गहलोत
वही, गहलोत ने आगे लिखा – ‘मैं उम्मीद करता हूं जो भी डेलीगेट हैं वो भारी बहुमत से मल्लिकार्जुन खड़गे को कामयाब करेंगे।कामयाब होने के बाद में वो हम सबका मार्गदर्शन करेंगे व कांग्रेस मजबूत होकर प्रतिपक्ष के रूप में उभर कर सामने आएगी।यह मेरी सोच है, मेरी शुभकामनाएं है खड़गे साहब भारी मतों से कामयाब हों।’

थरूर पर गहलोत ने किया था कटाक्ष
बता दें, गहलोत इससे पहले भी खड़गे का समर्थन कर चुके है। साथ ही उन्होंने थरूर पर तंज कस्ते हुए कहा, ‘ मुझे लगता है कि खड़गे को ही अध्यक्ष बनना चाहिए। क्योंकि वो 50 साल से पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे है। उन्हें राजनीति की अच्छी समझ है। वो जमीनी स्तर के नेता है, जबकि शशि थरूर अंतर्राष्ट्रीय समझ रखते हैं। वैश्विक मंचों पर भारत की दमदार तरीके से पैरवी की है, लेकिन शशि थरूर एलीट वर्ग से आते हैं। कांग्रेस को जमीन से जुड़ा हुआ अध्यक्ष चाहिए और खड़गे वैसे ही नेता है।’


Download Android App
Download iOS App



