काफी समय से बीजेपी और कांग्रेस के राहुल गांधी की सदस्यता और अडानी मुद्दे को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। बता दें इसी बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी को उनके अहंकार के कारण संसद ने अयोग्य ठहराया गया।राहुल हकदारी की राजनीति करते हैं। वह सोचते हैं कि वह कानून और संविधान से ऊपर हैं।

दरअसल, अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राहुल गांधी मानते हैं कि बाबा साहेब के बनाए संविधान के आधार पर बने सभी संस्थान उनसे नीचे हैं।संस्थानों की बात करने वाले देश को बताएं कि क्या जब प्रधानमंत्री विदेश में थे तो एक अध्यादेश को फाड़ना संस्थाओं का सम्मान करना नहीं था। उन्होंने कहा कि बीजेपी देश के विकास के लिए नए जोश के साथ काम कर रही है। वर्तमान सरकार को अस्त-व्यस्त करने के एक ही लक्ष्य के साथ सारे भ्रष्टाचारी एक हो गए हैं।

अश्विनी ने आगे कहा कि राहुल ने भारत और उसके लोकतंत्र को बदनाम किया है। ओबीसी समुदाय के प्रति अपमानजनक टिप्पणी के कारण उन्हें उनके अहंकार के कारण अयोग्य घोषित किया गया है. उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।


Download Android App
Download iOS App



