बॉलीवुड के मल्टीटैलेंटेड स्टार फरहान अख्तर ना सिर्फ बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि वो शानदार निर्देशक भी हैं। मगर पिछले काफी टाइम से डायरेक्शन से दूर रहने के बाद अब एक दशक बाद फिर से डायरेक्शन में उतर चुके हैं। फरहान अख्तर जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म जी ले जरा लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म अब बड़ा अपडेट सामने आया है।

फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में एक नहीं बल्कि बॉलीवुड की तीन मशहूर एक्ट्रेसेस एक-साथ नजर आने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ जी ले जरा में लीड रोल में दिखाई देंगी। तीनों हसीनाओं को साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं, अब फिल्म से जुड़ी जो खबर सामने आई है। उसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट का लेवल हाई होने वाला है।

अब खबर है इस मूवी में पठान स्टार शाहरुख खान भी नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान अपने करीबी दोस्त फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा का हिस्सा होंगे। वो फिल्म में एक खास रोल में निभाने वाले हैं। हालांकि किंग खान फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे। हालांकि अभी तक शाहरुख की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है।

वर्क फ्रंट की बात करें शाहरुख खान इन दिनों अपनी नई फिल्म जवान को लेकर बिजी चल रहे हैं। इसमें उनके अपोजिट साउथ एक्ट्रेस नयनतारा नजर आएंगी। इसके डायरेक्टर एटली हैं, जो साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

जवान के अलावा शाहरुख खान के पास फिल्म डंकी भी पाइपलाइन में है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। किंग खान के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस तापसी पन्नू लीड रोल में दिखेंगी। शाहरुख आखिरी बार फिल्म पठान में नजर आए थे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ से ज्यादा कर ली है।


Download Android App
Download iOS App



