पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें भारतीय राजनीति में गरीब कल्याण व सुशासन के नए युग की शुरुआत करने वाले नेता की संज्ञा दी है। शाह ने भारत रत्न वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने विश्व को भारत के साहस व शक्ति का भी अहसास कराया।
वाजपेयी तीन बार रहे देश के प्रधानमंत्री
देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भाजपा के दिग्गज नेता रहे अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘श्रद्धेय अटल जी ने मां भारती के गौरव को पुनस्र्थापित करने के लिए अपने जीवन का प्रत्येक क्षण खपाया। उन्होंने भारतीय राजनीति में गरीब कल्याण व सुशासन के नए युग की शुरुआत की, साथ ही विश्व को भारत के साहस व शक्ति का भी अहसास कराया। आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन।’
अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। जनसंघ से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले अटल बिहारी वाजपेयी ने जनता पार्टी के विघटन के बाद 1980 में भाजपा की स्थापना की थी। वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। अस्वस्थता के कारण 16 अगस्त 2018 को उनका निधन हो गया।


Download Android App
Download iOS App



