आम आदमी पार्टी (AAP) के लोकसभा में इकलौते सांसद सुशील कुमार रिंकू को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आसन पर पेपर फेंकने के लिए मॉनसून सत्र की शेष अवधि के लिए सस्पेंड कर दिया गया। बता दें कि AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) भी पूरे मॉनसून सत्र के लिए सस्पेंड किए जा चुके हैं।
बाबासाहेब की सोच हो जाएगी खत्म
लोकसभा में दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग से जुड़े ‘दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक 2023’ (Delhi Ordinance Bill) के पारित होने के बाद सुशील कुमार रिंकू के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। रिंकू को सस्पेंड करने का प्रस्ताव संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी लाए थे। इससे पहले विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए AAP सांसद ने आरोप लगाया था कि इस विधेयक के पारित होने से संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की सोच खत्म हो जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



