Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर JDU का बदला सुर, Sanjay Singh ने कही ये बात

Summary :

इन दिनों बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर ‘इंडिया’ गठबंधन में खूब राजनीति हो रही है। बता दें नीतीश कुमार गठबंधन से नाराज चल रहे हैं।इस दौरान जेडीयू विधान पार्षद संजय सिंह ने ‘इंडिया’ गठबंधन से बड़ी मांग कर दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को निश्चित तौर पर ‘इंडिया’ गठबंधन में संयोजक बनना चाहिए। उनसे काबिल दूसरा कोई नहीं है। सीट शेयरिंग से लेकर के सभी चीजों में बहुत देर हो गई है, पूरा समय बर्बाद हो गया है।’इंडिया’ गठबंधन को फैसला पहले लेना चाहिए था तो कुछ खेल और हो जाता, अब क्या खेल होगा। I.N.D.I.A…

इन दिनों बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर ‘इंडिया’ गठबंधन में खूब राजनीति हो रही है। बता दें नीतीश कुमार गठबंधन से नाराज चल रहे हैं।इस दौरान जेडीयू विधान पार्षद संजय सिंह ने ‘इंडिया’ गठबंधन से बड़ी मांग कर दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को निश्चित तौर पर ‘इंडिया’ गठबंधन में संयोजक बनना चाहिए। उनसे काबिल दूसरा कोई नहीं है। सीट शेयरिंग से लेकर के सभी चीजों में बहुत देर हो गई है, पूरा समय बर्बाद हो गया है।’इंडिया’ गठबंधन को फैसला पहले लेना चाहिए था तो कुछ खेल और हो जाता, अब क्या खेल होगा।

  • I.N.D.I.A को लेकर JDU का बदला सुर
  • नीतीश से काबिल दूसरा कोई नहीं- JDU नेता
  • इंडिया’ गठबंधन से Sanjay Singh ने की बड़ी मांग

CM नीतीश कुमार के बदले तेवर

आपको बता दें ‘इंडिया’ गठबंधन की चौथी बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार का तेवर बदला-बदला सा लग रहा है। नीतीश कुमार की नाराजगी की बात सामने आ रही है। इन सब के बीच ललन सिंह ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। इन सब को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। इस पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं।

जेडीयू के बदले अंदाज

बता दें विपक्षी गठबंधन की तरफ से पीएम उम्मीदवारी को लेकर नीतीश कुमार के नाम की चर्चा होनी थी, लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हुआ। साथ ही संयोजक भी नहीं बनाया गया। इससे जेडीयू अब ‘इंडिया’ गठबंधन से दूरी बना रही है। नीतीश कुमार की नाराजगी की बात भी सामने आ रही थी। इन चर्चाओं के बीच तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान फोन पर राहुल गांधी ने नीतीश कुमार से बात भी की थी, लेकिन अब भी जेडीयू के अंदाज बदले-बदले लग रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner