राहुल की विवादित पादरी से मुलाकात पर बवाल, BJP ने कहा-हिंदू विरोधी होने का कांग्रेस का इतिहास लंबा

Summary :

‘भारत जोड़ो’ यात्रा के दौरान तमिलनाडु में एक ईसाई धर्मगुरु से मुलाकात को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी विवाद में घिरते दिख रहे हैं।

‘भारत जोड़ो’ यात्रा के दौरान तमिलनाडु में एक ईसाई धर्मगुरु से मुलाकात को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी विवाद में घिरते दिख रहे हैं। राहुल और पादरी की मुलाकात का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें जॉर्ज पोन्नैया राहुल को समझाते नजर आते हैं कि केवल जीसस क्राइस्ट यानी यीशु मसीह ही एकमात्र वास्तविक भगवान हैं, कोई शक्ति देवी या देवता भगवान नहीं हैं। वीडियो वायरल होते ही बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई।
राहुल गांधी की पादरी के साथ मुलाकात पर बीजेपी प्रवक्ता शहजात पूनावाला ने कहा कि यह राहुल गांधी का नफरत जोड़ो अभियान है। आज उन्होंने जॉर्ज पोन्नैया जैसे व्यक्ति को भारत जोड़ो यात्रा का पोस्टर बॉय बनाया है, जिसने हिंदुओं को चुनौती दी, धमकी दी और भारत माता के बारे में अनुचित बातें कहीं। कांग्रेस का हिंदू विरोधी होने का लंबा इतिहास रहा है।


दरअसल, वायरल वीडियो में विवादास्पद पादरी जॉर्ज पोन्नैया राहुल गांधी के सामने जीसस क्राइस्ट को असली भगवान बता रहे हैं और हिन्दू देवी-देवताओं को असली गॉड मानने से इनकार करते दिखते हैं। दरअसल, राहुल गांधी पूछते हैं कि क्या जीसस क्राइस्ट भगवान का रूप हैं? क्या यह सही है? इस पर पादरी जॉर्ज पोन्नैया इस वीडियो में राहुल गांधी को समझाते हैं कि जीसस क्राइस्ट ही असली भगवान हैं, शक्ति या बाकी देवता नहीं हैं।

गौरतलब है कि जॉर्ज पोन्नैया अपने कई विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रह चुके हैं. पिछले साल जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ हेट स्पीच देने के मामले में उन्हें मदुरैय से गिरफ्तार किया गया था। राहुल गांधी ने जॉर्ज पोन्नैया से चर्च में जाकर मुलाकात की थी। 

Desk Team