भाजपा अपनी पार्टी में लगातार कुछ न कुछ बदलाव करती ही रहती है। हाल ही में बीजेपी ने पार्टी के संसदीय बोर्ड में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को संसदीय बोर्ड से बाहर कर दिया है।
एक तरफ इन दोनों नेताओं को पार्टी के संसदीय बोर्ड से हटाया गाया है वहीं दूसरी तरफ येदियुरप्पा, सुधा यादव, इकबाल सिंह लालपुरा सहित इन तमाम बड़े चेहरों को संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया है।
नए संसदीय बोर्ड के नेता
- जगत प्रकाश नड्डा (अध्यक्ष)
- नरेंद्र मोदी
- राजनाथ सिंह
- अमित शाह
- बीएस येदियुरप्पा
- सर्बानंद सोनोवाल
- के लक्ष्मण
- इकबाल सिंह लालपुरा
- सुधा यादव
- बीएल संतोष (सचिव)
इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति का भी ऐलान कर दिया गया है। इस समिति में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और ओम माथुर को जगह मिली है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को इस समिति में जगह नहीं मिली है।


Download Android App
Download iOS App



