भारतीय टीम के पूर्व आतिशी ऑलराउंडर युवराज सिंह इन दिनों नेट प्रैक्टिस में जुटे हुए हैं. उन्होंने कल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें वो प्रैक्टिस करते नजर आ रहे है और कई तरह के आक्रामक शॉट खेल रहे है. उन्होंने रिवर्स स्विप शॉट खेले, उनके इस अंदाज को देखकर पूराने दिन याद आ गए, जब वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से विपक्षी टीमों को पानी पिला दिया करते थे. अपने आक्रामक शॉट और आतिशी अंदाज की वजह से वो भारतीय टीम को 2 बार विश्व कप में जीत दिला दी.

लीजेंड लीग क्रिकेट का दूसरा सीजन भारत में ही होने वाला है और इसके लिए युवराज और उनके साथी खिलाड़ी प्रैक्टिस में जुट गए हैं. युवराज ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि वापस आने के लिए उत्सुक हुं. वहीं युवराज के इस वीडियो पर कई बड़े खिलाड़ी भी कमेंट करने से नहीं चुके. भारत के वर्तमान सुपरस्टार सूर्यकुमार यादव ने भी इमोजी भेजा. वहीं वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज रह चुके क्रिस गेल ने भी युवराज के वीडियो पर लिखा वेलकम बैक भाई. नमन ओझा ने भी सवाल करते हुए लिखा कि पाजी प्रैक्टिस स्टार्टेड.

वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री सैयामि खेर ने भी कमेंट में लिखा कि 10 साल पुराना वादा कि मैं आपको गेंद फेंकुंगी अभी तक पेंडिंग है. वहीं युवराज के फैंस ने भी उनके वीडियो पर जमकर कमेंट बरसाए है. किसी ने लिखा है कि राजा हमेशा राजा होता है. किसी ने लिखा आप सुपरस्टार हो. एक ने लिखा शेर ने वापसी कर दी है.

तो इस तरह से हम देख सकते हैं कि आज भी युवराज के कितने चाहने वाले हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज भी युवराज की कमी भारतीय टीम में खलती है. उनके जगह पर आजतक कोई भी बल्लेबाज अभी तक फिट नहीं बैठा है और इसलिए ही भारतीय टीम अलग-अलग खिलाड़ियों को मौका देती रहती है.
युवराज ने भारत के लिए 304 वनडे, 58 टी 20 और 40 टेस्ट मैच खेले है. आज भी वो टी20 में भारत के चौथे नंबर के बेस्ट बल्लेबाज है. उन्होंने भारत के लिए 4 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 31 पारी खेली है,जिसमें उन्होंने 133.84 के स्ट्राइक रेट से 791 रन बनाई है, वहीं दूसरे नंबर पर विराट कोहली है, जिन्होंने 20 पारी खेलकर 141.38 के स्ट्राइक रेट से 423 रन बनाए है.


Download Android App
Download iOS App



