भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा सात जून से पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा करेंगे। पार्टी के एक नेता ने इसकी जानकारी दी ।
नड्डा के दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढेगा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने रविवार रात यहां संवाददाताओं से कहा कि नड्डा के सात जून की शाम यहां पहुंचने की उम्मीद है और वह अगले दिन संगठनात्मक बैठक करेंगे।
मजूमदार ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि वह हमें एक के बाद एक घोटाले सामने आने के बाद साख गंवा चुकी ‘भ्रष्ट’ तृणमूल कांग्रेस नीत सरकार के खिलाफ हमारी लड़ाई को तेज करने का निर्देश देंगे। उनके दौरे से पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं का मनोबल बढ़ेगा।’’


Download Android App
Download iOS App



