भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा (Jagat Prakash Nadda ) ने बुधवार को लॉकडाउन के दूसरे चरण के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करते हुए 20 अप्रैल से ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयों को काम करने की अनुमति संबंधी केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा निर्देशों का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय सभी के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ किसानों , छोटे कारोबारियों के लिये महत्वपूर्ण है।
नड्डा ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ केंद्र सरकार द्वारा 20 अप्रैल से लागू होने वाले महत्वपूर्ण दिशा निर्देशों की आज घोषणा की गयी है। इनमें कृषि, परिवहन और मध्यम, लघु एवं सूक्ष्म उद्यम क्षेत्र (एमएसएमई) को मज़बूती प्रदान करने के लिए आवश्यक निगरानी के साथ तमाम ज़रूरी प्रावधान किए गए।’’
केंद्र सरकार द्वारा 20 अप्रैल से लागू होने वाले महत्वपूर्ण दिशा निर्देशो की आज घोषणा की गयी है। इनमें कृषि, परिवहन और MSME आदि क्षेत्र को मज़बूती प्रदान करने के लिए आवश्यक निगरानी के साथ तमाम ज़रूरी प्रावधान किए गए। #IndiaFightsCorona
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) April 15, 2020
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सभी के स्वास्थ्य की सुरक्षा के साथ साथ अर्थव्यवस्था को भी गति देने और हमारे किसानों तथा छोटे व्यापारियों को मदद के लिए ये निर्णय लिए गये है और इनके मूल में प्रधानमंत्री की “जान भी और जहान भी” की बात दिखती है। उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा इन कदमों के लिए सरकार का आभार व्यक्त करती है और इनका स्वागत करती है।’’
तबलीगी जमात के चीफ मौलाना साद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
सरकार की ओर से लॉकडाउन के दूसरे चरण के लिए बुधवार को जारी दिशा-निर्देश के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयों को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए 20 अप्रैल से काम शुरू करने की अनुमति होगी। हालांकि, तीन मई तक सभी प्रकार के सार्वजनिक परिवहन और सार्वजनिक स्थान बंद रहेंगे।
इसके तहत इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, मोटर मैकेनिक, बढ़ई जैसे कामगारों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं को 20 अप्रैल से अनुमति दी जाएगी । राजमार्गों पर चलने वाले ढाबे, ट्रक मरम्मत की दुकानें, सरकारी गतिविधियों के लिए कॉल सेंटर 20 अप्रैल से खुलेंगे। इसके आलावा कृषि क्षेत्र एवं कृषि गतिविधियों में भी राहत दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



