मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार को कोविड-19 के संक्रमणों के 183 नए मामले सामने आने के बाद मुंबई में संक्रमित मरीजों की संख्या 1,936 पर पहुंच गई है।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज शहर में दो और मरीजों की मौत हो गई है जिसके बाद शहर में संक्रमण से मृतकों की संख्या 113 हो गयी है । विभिन्न अस्पतालों से 17 लोगों को छुट्टी मिलने के साथ अब तक उपचार के बाद ठीक हो गए लोगों की संख्या 181 हो चुकी है।
बीएमसी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि संक्रमण के संदेह में शहर के विभिन्न अस्पतालों में बुधवार को 261 लोगों को भर्ती कराया गया ।


Download Android App
Download iOS App



