भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि कांग्रेस ने आखिरकार न्यायिक प्रणाली में अपना विश्वास दिखाया है और अब उसे पिछड़े वर्गों का ‘‘अपमान’’ करने के लिए उनसे माफी भी मांग लेनी चाहिए।उन्होंने मानहानि के मामले में राहुल गांधी द्वारा उनकी दोषसिद्धि के खिलाफ अपील करने की खबरों के बाद यह टिप्पणी की है।

राहुल गांधी को मानहानि मामले में दो साल जेल की सजा
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘‘यह स्वागत योग्य कदम है। देर से ही सही लेकिन कांग्रेस ने न्यायिक प्रणाली में विश्वास दिखाया है।’’एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता हाल तक काले कपड़े पहनकर अदालत द्वारा राहुल गांधी को दोषी ठहराए जाने का विरोध कर रहे थे।उन्होंने कहा कि हालांकि, यह सोचने वाली बात है कि कांग्रेस ने अपने ‘‘शीर्ष’’ नेता के लिए उच्च अदालत का रुख करने में इतने दिन का वक्त क्यों लिया जबकि कुछ अन्य मामलों में उसने कुछ ही घंटों के भीतर ऐसा किया है।राहुल गांधी आपराधिक मानहानि के मामले में उनकी दोषसिद्धि के खिलाफ गुजरात में सूरत की एक अदालत के समक्ष सोमवार को अपील दाखिल करेंगे।सूत्रों ने रविवार को बताया कि आपराधिक मानहानि मामले में दो साल जेल की सजा देने के निचली अदालत के आदेश के खिलाफ याचिका दायर किए जाने के दौरान राहुल गांधी के सत्र न्यायालय में उपस्थित रहने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना
पूनावाला ने राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान बिहार में कुछ स्थानों पर साम्प्रदायिक हिंसा के लिए राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा और उन पर ‘‘तुष्टीकरण’’ की नीति अपनाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शासन से हमेशा ‘‘जंगल राज’’ और ‘‘दंगा राज’’ आया है। उन्होंने कहा कि राजद से गठबंधन कर कुमार बेबस हो गए हैं।भाजपा प्रवक्ता ने इसी तरह की हिंसा के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी आलोचना की और कहा कि उनकी सरकार ‘‘तानाशाही मानसिकता’’ वा


Download Android App
Download iOS App



