भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता एस एन सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में हो रहा निकाय का चुनाव विकास बनाम अपराध के बीच है जिसमें जनता विकास को तरजीह देकर भाजपा की प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जा रही है।
सिंह ने यहां पत्रकारों से बातचीत मे कहा कि निकाय चुनाव जनता की मूलभूत सुविधाओं सड़क, सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा के लिये विशेष होता है और भाजपा इन सुविधाओं को जनता के बीच दिलाने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गैर भाजपा सरकारों में पहले बिजली आती नहीं थी और आज बिजली जाती नहीं।
15 हजार इनामी बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई
उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की योगी सरकार ने अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत जनता के बीच पात्र लोगों को सीधे उनको इसका लाभ दिलाकर प्रदेश में विकास के नये आयाम को स्थापित करने का कार्य कर रही है। गरीबों को उनका आवास, इज्जत घर, बिजली तथा मुफ्त गैस कनेक्शन देकर पात्र लोगों को सुविधा देने का कार्य किया जा रहा है।सिंह ने कहा कि योगी सरकार में कानून का राज स्थापित किया गया है और अपराधियों तथा माफियाओं के खिलाफ विधि सम्मत ढंग से उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। योगी सरकार में प्रदेश में अब तक करीब 65 हजार बदमाशों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। इसी तरह करीब 15 हजार इनामी बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।


Download Android App
Download iOS App



