राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, राहुल की संसद सदस्यता होगी रद ?

Summary :

विदेशी मंच से भारतीय लोकतंत्र पर सवाल खड़ा करने के मुद्दे पर भाजपा राहुल गांधी को चौतरफा घेरने में लगी है। अदाणी के विषय पर बिना साक्ष्य प्रधानमंत्री पर आरोप लगाने के मामले में राहुल का मामला पहले ही विशेषाधिकार समिति के समक्ष है

विदेशी मंच से भारतीय लोकतंत्र पर सवाल खड़ा करने के मुद्दे पर भाजपा राहुल गांधी को चौतरफा घेरने में लगी है। अदाणी के विषय पर बिना साक्ष्य प्रधानमंत्री पर आरोप लगाने के मामले में राहुल का मामला पहले ही विशेषाधिकार समिति के समक्ष है अब भाजपा सदस्य निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर शिकायत की है कि जिस तरह कैंब्रिज में भारत के लोकतंत्र और संसद पर सवाल खड़ा किया गया और यूरोप व अमेरिका से हस्तक्षेप की बात कही गई वह किसी भी भारतीय और खासकर सांसद के आचरण पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। ऐसे में विशेष समिति बनाकर उनके आचरण की जांच की जाए और लोकसभा सदस्यता रद की जाए।
संसद और लोकतंत्र की गरिमा पर चोट 
Rahul Gandhi Jairam Ramesh Corrects Mid Press Conferrence Will make Joke -  India Hindi News - राहुल गांधी को जयराम रमेश ने बीच में टोका, धीरे से बोले-  बन सकता है मजाक;
गौरतलब है कि संसद में सवाल के बदले कैश मामले में ऐसी ही एक विशेष समिति ने कुछ सदस्यों की जांच की थी और बाद में उनकी सदस्यता रद हो गई थी। बुधवार को निशिकांत ने लोकसभा अध्यक्ष को रूल 223 के तहत नोटिस देकर यह मांग की है। विस्तार से कैंब्रिज में राहुल गांधी के बयानों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि जिस तरह संसद और लोकतंत्र की गरिमा पर चोट की गई है वह चिंतनीय है। लिहाजा कार्रवाई होनी चाहिए। अगर इस विषय पर लोकसभा अध्यक्ष फैसला लेते हैं तो राहुल गांधी के खिलाफ दो मामलों में संसदीय समिति जांच कर रही होगी।

Desk Team