भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों और विभिन्न राज्यों की 16 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने लोकसभा उपचुनावों के लिए दादरा नगर हवेली से महेश गावित, मध्य प्रदेश के खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल, हिमाचल प्रदेश के मंडी से ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है।

विधानसभा उपचुनावों में आंध्र प्रदेश की बाडवेल (सु.) सीट से पुन्थाला सुरेश, हरियाणा के एलनाबाद से गोविंद कांडा, हिमाचल प्रदेश की फतेहपुर, आर्की एवं जुब्बल-कोटखई सीटों से क्रमश: सर्वश्री बलदेव ठाकुर, रतन सिंह पाल एवं श्रीमती नीलम सरायक, कर्नाटक की सिंदगी एवं हंगल सीटों से क्रमश: रमेश भुसानुरू, शिवाराज सज्जानार तथा मध्य प्रदेश में पृथ्वीपुर डॉ शिशुपाल सिंह यादव, रैगांव से प्रतिमा बागरी तथा जोबट से सुलोचना रावत को उम्मीदवार बनाया है।
राजस्थान की वल्लभनगर एवं धारियावाड़ (सु.) सीटों से हिम्मत सिंह झाला एवं खेत सिंह मीणा तथा पश्चिम बंगाल की दिनहाता, शांतिपुर, खरदाहा एवं गोसाबा (सु.) से क्रमश: सर्वश्री अशोक मंडल, निरंजन बिस्वास, जॉय साहा एवं पलाश राणा को टिकट दिया है। इन क्षेत्रों में मतदान 30 अक्टूबर को और मतगणना 02 नवंबर को होगी।


Download Android App
Download iOS App



