एक ऐसे व्यक्ति के खिलाफ चल रहे जासूसी मामले में सीबीआई ने 12 स्थानों पर छापेमारी की। आपको बता दे कि कथित रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित संवेदनशील जानकारी को अवैध रुप से हासिल कर उसे विदेशी खुफिया एजेंसियों के साथ साझा करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ जासूसी से जुड़े एक मामले की चल रही जांच को लेकर यह छापेमारी की गई।
सीबीआई ने एक बयान में कहा कि ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत दर्ज एक मामले की चल रही जांच में केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली-NCR और जयपुर समेत 12 जगहों पर आरोपी विवेक रघुवंशी और अन्य के ठिकानों पर छापेमारी की।
सीबीआई ने बताया कि पिछले वर्ष 09 दिसंबर को उसने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था कि वह रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की रक्षा परियोजनाओं और उनकी प्रगति के विवरण सहित संवेदनशील जानकारी के अवैध संग्रह में शामिल था।
सीबीआई के बयान में दावा किया गया है कि जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से संवेदनशील जानकारी वाले कुछ दस्तावेज बरामद किए गए।


Download Android App
Download iOS App



