केंद्र की ओर से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 66.89 करोड़ से अधिक खुराक मुहैया कराई गई हैं। इसके अलावा 1.56 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है। मंत्रालय ने बताया कि अब भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास टीके की 4.37 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध है, जिनका इस्तेमाल किया जाना है।
मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि टीके की खुराक की उपलब्धता बढ़ने से टीकाकरण की गति बढ़ेगी और टीके की उपलब्धता संबंधी जानकारी पहले ही मुहैया कराने से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीकाकरण की बेहतर योजना बनाने में मदद मिल रही है और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है।
बात करें देशभर में जारी कोरोना मामलों की तो भारत के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 42,766 नये मामले दर्ज किये गये, जबकि 38091 लोगों ने इस महामारी को मात दी। देश में शनिवार को 71 लाख 61 हजार 760 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 68 करोड़ 46 लाख 69 हजार 760 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



