दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस नए वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि, दिसंबर महीने से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं को शुरू करने के अनुमति नहीं देंगे। सरकार का कहना है कि, इसके बारे में बाद में फैसला लिया जाएगा। वायरस के खतरे को देखते हुए कई देश पहले ही अपनी अंतराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा चुके हैं जिनमें हाल नेपाल, श्रीलंका, कनाडा जैसे कई देश शामिल है।
उड़ानों पर जल्द लिया जाएगा फैसला
नगर विमानन महानिदेशालय ने बुधवार को कहा है कि, कई देशों में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के मामले सामने आ रहे हैं। हमें स्थिति को देखते हुए आने वाले यात्रियों पर कड़ी नजर रखनी चाहिए। महानिदेशालय ने कहा है कि, कमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शुरू करने की तारीख के बारे में जल्द ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
15 दिसंबर से चालू करने की थी योजना
विमानन महानिदेशालय ने 26 नवंबर से कमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 14 दिसंबर की मध्य रात्रि तक प्रतिबंध की बात कही थी तथा 15 दिसंबर से वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की योजना बनाई थी। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देख 15 दिसंबर से यह शुरु नहीं की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने भी शनिवार को अधिकारियों को सलाह दी थी कि, कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को ध्यान में रखते हुए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर सर्तक रहे।


Download Android App
Download iOS App



