बीते दिनों पहलवानों ने डब्लयूएफआई के अध्यक्ष के खिलाफ धरना दिया था पहलवानों का आरोप है कि ब्रजभूषण ने पहलवानों का शोषण किया है साथ ही विनेश फोगाट ने तो उनपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
इसलिए खिलाड़ियों ने मांग की है कि वो इस्तीफा दें। इसलिए उन्धहोंने तीन दिन जंतर मंतर पर धरना दिया था जिसको देखते हुए खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें अपने घर पर बुलाकर खिलाड़ियों से बातचीत की और उनको आश्वासन दिया की मामले की जांच की जाएगी। तब तक के लिए ब्रजभूषण फेडरेशन का कोई काम नहीं देखेंगे।
23 जनवरी को इस कमेटी के सदस्यों की घोषणा
वहीं अब इस मामले को लेकर पहलवानों के धरने के बाद सरकार ने कुश्ती संघ का कामकाज देखने के लिए कमेटी बनाई है। सोमवार 23 जनवरी को इस कमेटी के सदस्यों के नामों की घोषणा की गई है। बता दें ओलंपियन और वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मेरी कॉम को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। बीते दिनों खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति का एलान किया था।
मेरी कॉम को कमेटी का अध्यक्ष बनाया
साथ ही केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि बृजभूषण शरण सिंह अपने पद पर काम नहीं करेंगे। उससे दूर रहेंगे। उन पर जो गंभीर आरोप लगे हैं उसकी जांच की जाएगी। हम मेरी कॉम को कमेटी का अध्यक्ष बना रहे हैं। जिसके बाद पांच लोगों की कमेटी मेरी कॉम की अध्यक्षता में बनेगी। कुश्ती संघ का कामकाज अब ये निगरानी समिती देखेगी।
बृजभूषण शरण ने लगे आरोपों को खारिज किया
हालांकि इस मामले में बृजभूषण शरण सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। पहलवानों के आरोपों के बाद खेल मंत्रालय ने डब्ल्यूएफआई से 72 घंटे के अंदर जवाब मांगा था। जिसपर डब्ल्यूएफआई ने अध्यक्ष के खिलाफ यौन उत्पीड़न सहित सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि खेल निकाय में तानाशाही और कुप्रबंधन की कोई गुंजाइश नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



