चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैज्ञानिकों को बधाई देने के लिए 26 अगस्त को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जाएंगे।
बीजेपी करेगी मेगा रोड शो भी
आपको बता दे कि इस मौके पर बीजेपी एक मेगा रोड शो भी करने जा रही है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी विधायक आर. अशोक ने बताया कि रोड शो जलाहल्ली सर्कल से बेंगलुरु में इसरो मुख्यालय तक आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि मैं लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देने के लिए रोड शो में शामिल होने का अनुरोध करता हूं।”
पीएम मोदी के इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) के दौरे की पृष्ठभूमि में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील, बीजेपी विधायक एस.आर. विश्वनाथ और एस मुनिराजू ने केंद्र का दौरा किया और परिसर का निरीक्षण किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निमंत्रण सभी के लिए खुला
अशोक ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निमंत्रण सभी के लिए खुला है। अगर लोग 26 अगस्त को सुबह 5.45 बजे आ सकते हैं, तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसरो वैज्ञानिकों को देख सकते हैं।
नलिन कुमार कतील ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सुबह 5 बजे एचएएल पहुंचेंगे और उनका भव्य स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों को मुख्य रूप से बेंगलुरु शहरी जिले से आमंत्रित किया गया है।
एचएएल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी सड़क मार्ग से पहुंचेंगे इसरो
इस बीच, बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त दयानंद ने सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा के लिए अतिरिक्त पुलिस आयुक्तों, संयुक्त पुलिस आयुक्तों और डीसीपी के साथ बैठक की। एचएएल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी सड़क मार्ग से इसरो पहुंचेंगे और बेंगलुरु की ओर सड़क वाले हिस्से पर ट्रैफिक डायवर्ट करने का फैसला किया गया है।
पुलिस विभाग ने बेंगलुरु शहर में सुबह 4 बजे से 11 बजे के बीच मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।


Download Android App
Download iOS App



