छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शनिवार को यहां कांग्रेस विधायक दल की बैठक करेगी जिसमें राज्य के अगले मुख्यमंत्री की घोषणा की जाएगी। पार्टी के एक नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
प्रदेश कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदेश इकाई के चार वरिष्ठ नेताओं- टी एस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू, भूपेश बघेल और चरणदास महंत के साथ मुलाकात की और उनके साथ बातचीत की।
देव और बघेल इस शीर्ष पद के लिए रेस में आगे बताये जा रहे हैं।
भाजपा और कांग्रेस दिल्ली विधानसभा की शक्तियाँ ख़त्म करने की कोशिश में : आप
प्रवक्ता ने बताया कि चारों नेता शनिवार को एक विशेष विमान से पर्यवेक्षक मल्लिर्काजुन खड़गे, पार्टी के राज्य प्रभारी पी एल पुनिया के साथ यहां पहुंचे।
उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी जिस दौरान मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 90 सदस्यीय विधानसभा में 68 सीटें हासिल हुई हैं। इसी के साथ राज्य में भाजपा का 15 साल का शासन समाप्त हो गया।