चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस ने देश में महामारी का रूप ले लिया है। अब तक कोरोना ने 16 राज्यो में फैल चुका है और 147 मामले सामने आ चुके है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए विभिन्न शहरों में सबकुछ बंद किया जाए और दूसरे सख्त कदम उठाए जाएं।
उन्होंने यह मांग भी की कि सरकार गरीबों की मदद के लिए कदमों की घोषणा करे। पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ”कई नगरों और शहरों में अब पूरी तरह बंद किए जाने की घोषणा का समय है ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।” उनके मुताबिक, अब ऐसे कड़े कदम उठाने का समय है जो भले ही पीड़ादायक हों लेकिन दुखी रहने से बेहतर है कि सुरक्षित रहा जाए ।
Time to declare partial to total lockdown in many towns and cities to contain the spread of coronavirus.
Time to take tougher measures that may cause pain, but it is better to be safe than sorry.
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) March 18, 2020
कांग्रेस नेता ने कहा, ”इसके साथ ही सरकार को कोरोना वायरस के आर्थिक नुकसान की समस्या के निदान की ओर भी ध्यान देना चाहिए और सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले गरीब लोगों की मदद के लिए कदमों की घोषणा की जानी चाहिए।”
As if India did not face enough crises — economy, coronavirus, bank failures — the BJP is manufacturing crises in Madhya Pradesh and Gujarat. Shame!
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) March 16, 2020


Download Android App
Download iOS App



