Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

China: पति से परेशान महिला ने रचाई एक साथ 3 शादियां, सचाई सामने आने से हुई लंबी Jail

Summary :

चीन से जुड़ा एक मामला काफी चर्चा में बना हुआ है। बता दें कि महिला पहले से ही शादीशुदा थी। इसके बावजूद महिला ने एक साथ तीन मर्दों को अपने हुस्न के जाल में फंसा कर शादी की, लेकिन जब महिला का असली राज खुला तो सभी दंग रह गए। कुछ लोग ऑफिस और काम के चक्कर में अपनी जिम्मेदारियां को सही तरीके से निभा नहीं पाते। अब हाल ही में चीन से ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें पति के समय न देने से पत्नी परेशान होकर तीन मर्दों से शादी कर ली, लेकिन यह मामले इतना सीधा…

चीन से जुड़ा एक मामला काफी चर्चा में बना हुआ है। बता दें कि महिला पहले से ही शादीशुदा थी। इसके बावजूद महिला ने एक साथ तीन मर्दों को अपने हुस्न के जाल में फंसा कर शादी की, लेकिन जब महिला का असली राज खुला तो सभी दंग रह गए।

कुछ लोग ऑफिस और काम के चक्कर में अपनी जिम्मेदारियां को सही तरीके से निभा नहीं पाते। अब हाल ही में चीन से ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें पति के समय न देने से पत्नी परेशान होकर तीन मर्दों से शादी कर ली, लेकिन यह मामले इतना सीधा नहीं है। दरअसल, शादी के बाद महिला का एक ऐसा राज खुला की सीधे वह हवालात पहुंच गई।

कुछ समय पहले ही महिला ने मर्दों की तलाश शुरू कर दी थी। महिला अपनी खूबसूरती का फायदा उठाकर तीन मर्दों को अपनी जाल में फंसा लिया। उसने तीनों को एक समय पर डेट किया लेकिन किसी को भी इसके असली इरादों के बारे में पता नहीं चला और ना ही महिला के असली पति को। बाद में फिल्मी ढंग से तीनों से शादी की और अपने नकली परिवार को दिखाने के लिए कुछ लोगों को हायर किया।

उसका झूठ आखिरकार एक नकली पति ने पकड़ लिया। जब उसे महिला के कारनामे के बारे में पता चला तो वह दंग रह गया। उसने तुरंत पुलिस को बुलाया इसके बाद सारा मामला साफ हो गया। जांच की बाद पता चला कि महिला ने अपनी तीनों पतियों को लाखों रुपये का चूना लगाया है। वहीं पूरा मामला जानने के बाद महिला के असली पति ने भी उसे तलाक दे दिया है और महिला को कम से कम 10 साल की सजा सुनाई गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk Team

google-partner