CID की वेबसाइट हैक : Modi सरकार को चेतावनी भरा मैसेज

Summary :

महाराष्ट्र पुलिस के अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) की वेबसाइट शुक्रवार को संभवत: हैक कर दी गई और उस पर “भारतीय पुलिस तथा मोदी सरकार” के खिलाफ मुसलमानों की भावनाएं आहत करने से जुड़ी चेतावनी दिखने लगी।

महाराष्ट्र पुलिस के अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) की वेबसाइट शुक्रवार को संभवत: हैक कर दी गई और उस पर “भारतीय पुलिस तथा मोदी सरकार” के खिलाफ मुसलमानों की भावनाएं आहत करने से जुड़ी चेतावनी दिखने लगी। 
राज्य के सीआईडी प्रमुख अतुल चंद्र कुलकर्णी ने दावा किया कि यह हैकिंग नहीं थी, बल्कि परिष्कृत वेबसाइट की सुरक्षा विशेषताओं की जांच करने के लिए एक “परीक्षण” था। 
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कुलकर्णी ने कहा, “हमारा डेटा सुरक्षित है और वेबसाइट पर उपलब्ध डेटा से किसी तरह के समझौते का कोई सवाल ही नहीं है।” 
हैक वेबपेज पर बोल्ड फॉन्ट में “गवर्नमेंट ऑफ इमाम महदी” लिखा था और उस पर हाथों में झंडा लिए एक घुड़सवार की तस्वीर थी। 
इसके साथ ही एक संदेश भी वेबपेज पर दिख रहा था, “भारतीय पुलिस और मोदी सरकार हम चेतावनी देते हैं, मुसलमानों को परेशान करना बंद करो..इमाम महदी जल्द आ रहे हैं।”

Shera Rajput