राहुल गांधी की सजा से CM केजरीवाल को भी हो रहा कष्ट, AAP संयोजक ने बताया साजिश

Summary :

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के मोदी सरनेम को लेकर दिए हुए बयान पर खूब बवाल हो रहा है। बता दें इस बयान पर सूरत कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दे दिया है।मामले में राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई गई है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के मोदी सरनेम को लेकर दिए हुए बयान पर खूब बवाल हो रहा है। बता दें इस बयान पर सूरत कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दे दिया है।मामले में राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई गई है।कांग्रेस नेता उनके बचाव में उतर गए है। इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी कांग्रेस सांसद का बचाव करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। 
आपको बता दें केजरीवाल ने ट्वीट में कहा, ‘गैर बीजेपी नेताओं और पार्टियों पर मुकदमे करके उन्हें खत्म करने की साजिश हो रही है। हमारे कांग्रेस से मतभेद हैं मगर राहुल गांधी जी को इस तरह मानहानि मुकदमे में फसाना ठीक नहीं। जनता और विपक्ष का काम है सवाल पूछना। हम अदालत का सम्मान करते हैं पर इस निर्णय से असहमत हैं।’

दरअसल, 2019 लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक के कोलार में एक रैली में राहुल गांधी ने कहा था, कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है? इसी को लेकर भाजपा विधायक व गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि राहुल ने अपनी इस टिप्पणी से समूचे मोदी समुदाय का मान घटाया है। वायनाड से लोकसभा सदस्य राहुल ने 2019 के आम चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में आयोजित जनसभा में इस मामले से जुड़ी टिप्पणी की थी।
  

Desk Team