Suryakumar Yadav को तीन ‘Golden Duck’ पर फैंस के बाद Rohit Sharma ने भी लगाई फटकार

Summary :

इन मैचों में सूर्यकुमार पहली ही गेंद पर आउट हुए, पहले दो मैच में नंबर चार पर खेलने आए तो मिचेल स्टार्क ने उन्हें बेहतरीन गेंदों पर आउट किया, जबकि कल चेन्नई में वो सात नंबर पर बैटिंग के लिए आए तो स्पिनर एस्टन एगर की पहली ही गेंद पर भी बोल्ड हो गए। जिसके बाद सूर्यकुमार काफी निराश भी दिखे, क्यूंकि गेंद इतनी अछि नहीं थी की उसके पर आप विकेट दे बैठे, सूर्य ने यहाँ पर खराब शॉट खेला, आगे की गेंद को पीछे खेलने चले गए जिसके कारण वो फिर से बोल्ड हो गए।

टी20 के किंग बार- बार हो रहे है 50 ओवर में फ्लॉप, समझ ही गए होंगे किसी बात करा रहा हूँ मैं, जी हाँ टी20 फॉर्मेट में नंबर 1 बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव लगातार वनडे फ्रोमैट में फ्लॉप हो रहे है।  हालाँकि उन्हें कप्तान और कोच के द्वारा बैक किया जा रहा है।  लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों में जिस तरह सूर्य आउट हुए है उसे देख सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा काफी बढ़ गया है और सूर्यकुमार को काफी ट्रोल बह किया जा रहा है।
इन मैचों में सूर्यकुमार पहली ही गेंद पर आउट हुए, पहले दो मैच में नंबर चार पर खेलने आए तो मिचेल स्टार्क ने उन्हें बेहतरीन गेंदों पर आउट किया, जबकि कल चेन्नई में वो सात नंबर पर बैटिंग के लिए आए तो स्पिनर एस्टन एगर की पहली ही गेंद पर भी बोल्ड हो गए। जिसके बाद सूर्यकुमार काफी निराश भी दिखे, क्यूंकि गेंद इतनी अछि नहीं थी की उसके पर आप विकेट दे बैठे, सूर्य ने यहाँ पर खराब शॉट खेला, आगे की गेंद को पीछे खेलने चले गए जिसके कारण वो फिर से बोल्ड हो गए।
सूर्य के गोल्डन डक पर आउट हों से उनके फैंस में काफी गुस्सा देखने को मिला, सोशल मीडिया पर लोग उन्हें भला बुरा कहने लगे, एक यूजर ने लिखा की “सूर्यकुमार का यह आखिरी वनडे मैच है। ” एक और यूजर ने लिखा की ‘सूर्यकुमार यादव ने शाहिद अफरीदी की डक अकादमी ज्वाइन कर ली है।’ वहीँ एक यूजर ने सूर्यकामार के इस प्रदर्शन के लिए कोच राहुल और कप्तान रोहित शर्मा को जिम्मेदार बताया। यूजर ने लिखे ‘ सूर्यकुमार यादव की मौजूदा स्थिति के लिए राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा समान रूप से जिम्मेदार हैं, उन दोनों ने आज उनके बैटिंग पोजीशन में फेरबदल कर उनके आत्मविश्वास को नष्ट कर दिया। T20Is में उन्होंने ऋषभ पंत के साथ भी ऐसा ही किया। भारत को मिक्सिंग फॉर्मेट से बचना चाहिए। वहीँ एक यूजर ने लिखा ‘समय खराब है खिलाड़ी नहीं।’ वहीँ एक यूजर ने लिखा ‘सूर्यकुमार यादव ने स्टार्क का सामना करने के लिए डगआउट में काफी प्रैक्टिस की लेकिन एश्टन एगर सिलेबस से बाहर थे।
वहीँ फैंस के बाद रोहित ने भी सूर्यकुमार के लगातार तीन बार आउट होने पर उन्हें फटकार लगाई है।  रोहित ने सूर्यकुमार को लेकर कहा ” सूर्यकुमार यादव ने सीरीज में केवल तीन ही गेंद खेली। मुझे नहीं पता कि इस आधार पर क्या कहा जा सकता है। उन्हें तीन अच्छी गेंद मिल गई। तीसरे मैच में मुझे नहीं लगता है कि गेंद ज्यादा अच्छी थी लेकिन उन्होंने गलत शॉट खेला। उन्हें शायद आगे आकर खेलना चाहिए था। इस बारे में वो ही ज्यादा अच्छी तरह जानते हैं। वो स्पिनर को अच्छी तरह से खेलते हैं और इसी वजह से हमने उनको आखिर के 15-20 ओवरों के लिए बचाकर रखा था। लेकिन ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि सीरीज में वो केवल तीन गेंद ही खेल सके। ये किसी के साथ भी हो सकता है। उनके अंदर हमेशा वो क्वालिटी है। बस वो केवल खराब फेज से गुजर रहे.”
 

Desk Team