संसद का ये मानसून सत्र अब खत्म हो होने वाला है, इस बार सदन के अंदर कई विधेयक सामने आए और कई बिल पास भी हुए। लेकिन एक मुद्दा जो संसद में विपक्षियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था, जिसकी वजह से हर दिन संसद की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा था। वो मुद्दा और कुछ नहीं बल्कि मणिपुर हिंसा है जिसे लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाई। जिसके लिए कई दिनों से चर्चा करने की मांग की जा रही थी। कल यानि 8अगस्त के दिन अविश्वास प्रस्ताव का पहला दिन था। जिसमें सरकार और विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई। इस बीच एक नाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे भी विपक्ष पर जमकर बरसे। जिसमें उन्होंने उद्धव गुट पर निशाना साधते हुए अपने तर्कों को सबके सामने रखा। यही नहीं बल्कि उन्होंने सदन के बीचों बीच हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। जिसके बाद सदन में कुछ ऐसा हुआ की सबसे होश उड़ गए।
मतदातों को उद्धव ठाकरे ने दिया धोखा – श्रीकांत शिंदे
लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में चर्चा के दौरान मंगलवार के दिन सांसद श्री कांत शिंदे ने हिंदुत्व और बाल ठाकरे की विचारधारा को त्याग के लिए उद्धव ठाकरे पर जमकर हमला बोला। बता दें की श्रीकांत शिंदे ने कहा है की उन्होंने अपने गठबंधन का नाम बदलकर INDIA रख दिया, क्योंकि UPA भ्रष्टाचार पर्याय बन चुका है। उन्होंने कहा की ये सिर्फ NDA बनाम INDIA नहीं है बल्कि योजना बनाम घोटाला है। उन्होंने कहा की उद्धव ठाकरे गुट के नेताओं ने मतदाताओं को धोखा दिया है। क्योंकि साल 2019 में वो बीजेपी के साथ चुनाव में गए थे। लेकिन जल्द ही ये गठबंधन टूट गया। श्रीकांत ने आगे कहा की साल 2019 में ऐसी स्तिथि पैदा हुई की उन्हें लगा उन्हें मुख्यमंत्री बनना चाहिए। उद्धव ठाकरे को बालासाहेब की विचारधारा और हिंदुत्व की विचार धार की कोई चिंता नहीं है।
लोकसभा में सुनाया हनुमान चालीसा का पाठ
लोकसभा के अंदर श्रीकांत शिंदे ने कहा की महाराष्ट्र में लोगों को हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए रोका जाता हैं मैं पूरी हनुमान चालीसा जानता हुं। इसे कहते हुए ही उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ना शुरू कर दिया। लेकिन शिंदे ने हनुमान चालीसा को पूरा नहीं किया क्योंकि लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें अपना भाषण जारी रखने के लिए कहा था। श्रीकांत शिंदे ने कहा की सरकार के खिलाफ 2018 में भी अविश्वास प्रस्ताव आया था वो भी फेल हो गया क्योंकि एनडीए अधिक सांसदों के साथ वापस आया। फिर उन्होंने कहा की आज फिर विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है और इस बार एनडीए 400 के पर जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



