देश के प्रखर मानवतावादी, चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन 25 सितंबर को मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का बहुत स्पष्ट कहना था, कि प्रगति का माप आर्थिक रूप से संपन्न व्यक्ति के आधार पर नहीं बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति के माध्यम से ही की जानी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर कहा पंडित दीनदयाल जी वंचितों के लिए जिस कल्पना को लेकर चले थे ,लेकिन उसको साकार करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। पीएम ने कहा था कि मेरी सरकार और मैं पिछड़े लोगों के लिए ही काम करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



