कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी में हुई हिंसा को लेकर सोमवार को लोकसभा में इस बाबत चर्चा की मांग की है। पार्टी ने इस मुद्दे पर चर्चा कराने को लेकर नोटिस दिया है। वहीं, सरकार का कहना है कि वह नियमानुसार संसद में सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दिल्ली में हुए दंगों पर चर्चा के लिए सदन की सभी कार्यवाही को निलंबित करने का नोटिस दिया है।
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर नियमानुसार चर्चा के लिए तैयार है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विवादित कर के समाधान के लिए विचार करने और पारित करने के लिए ‘डायरेक्ट टैक्स विवाद से विश्वास विधेयक, 2020’ लेकर आ रही हैं।
वहीं, मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी अधिनियम 1971 में संशोधन करने के लिए केंद्र मंत्री हर्षवर्धन मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (संशोधन) बिल 2020 को लोकसभा में पेश करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



