कांग्रेस चुनावी रणनीति: Congress के अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा, जानें पूरा मास्टर प्लान

Summary :

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और इसकी अधिसूचना 22 सितंबर को जारी होगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

2014 में मोदी की सरकार बनने के बाद से ही कांग्रेस पार्टी पर सर्य गृहण लगा हुआ हैं। देश में चाहे लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी को मुंह की खानी पड़ती हैं, और बीते दिनों गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद से पार्टी ध्वस्त होती नजर आ रहा हैं लेकिन पार्टी नये सिरे से शुरूआत करना चाहती इसलिए पार्टी के चुनाव अध्यक्ष की तारीख का ऐलान कर दिया इसके मुताबिक चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और इसकी अधिसूचना 22 सितंबर को पूर्ण रूप से जारी होगी। सूत्रों ने बताया कि चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 24 सितंबर को आरंभ होगी और इसकी आखिरी तिथि 30 सितंबर होगी।
निर्वाचन की प्रक्रिया 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच पूरी की जानी
Now The Child Congress Will Be Strengthen | Indore News : अब बाल कांग्रेस  को करेंगे मजबूत | Patrika News
मिली जानकारी के मुताबिक   कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में इस चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी दी गई। सीडब्ल्यूसी ने पिछले साल जिस कार्यक्रम को मंजूरी दी थी, उसके मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच पूरी की जानी थी। राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी पार्टी की कमान संभाल रही हैं।

Desk Team