आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है तो वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका से लोगों को संबोधित किया, और योग के प्रति जागरुक किया। लेकिन कांग्रेस ने योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू को श्रेय दे दिया। जिसके बाद सियासत शुरू हो गई, कांग्रेस ने कहा,पंडित नेहरू को धन्यवाद जिन्होंने योग को लोकप्रिय बनाया और इसे राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बनाया।
पार्टी की किरकिरी होने लगी है
इस ट्वीट पर कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने ऐसा ट्वीट किया जिसके बाद लोगों ने उनका काफी मजाक उड़ाया उन्होंने कांग्रेस के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा, बिल्कुल हमें उनका भी धन्यवाद करना चाहिए जिन्होंने योग को पुनर्जीवित कर लोकप्रिय बनाया, . इसमें हमारी भारत की सरकार पीएम और विदेश मंत्रालय शामिल है, इन्होंने संयुक्त राष्ट्र के जरिए योग दिवस को अंतरराष्ट्रीय मनाने पर जोर दिया। मैं दशकों से कहता आ रहा हूं कि योग हमारी सॉफ्ट पावर का अहम हिस्सा है, इसे मान्यता मिलने पर बहुत अच्छा लगता है।


Download Android App
Download iOS App



