बिहार में काफी समय से पड़ रही गर्मी के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिलने वाली है। बता दें राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले चार दिन अच्छी बारिश की उम्मीद है।
हवा चलने के साथ तेज बारिश हो सकती है
आपको बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, राज्य के सभी जिलों में बादल गरजने और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 जून तक वातावरण में नमी बढ़ने और पूर्वी-पश्चिमी हवा के मिश्रण से तीव्र वज्रपात और आंधी-तूफान की आशंका है। इस दौरान कुछ जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ तेज बारिश हो सकती है।
खेत में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। खराब मौसम में बाहर न निकलें और बिजली चमकने के दौरान पेड़ के नीचे नहीं जाएं, पक्के मकान में शरण लें। खराब मौसम में किसान खेत में काम न करें। तूफान के दौरान घर में बिजली उपकरणों को बंद कर दें। आंधी-तूफान और वज्रपात के कारण कच्चे मकानों, टिन शेड, होर्डिंग, लंबे पेड़ के गिरने का खतरा रहता है। खेत में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है।


Download Android App
Download iOS App



