टेलीविजन का मशहूर कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर नन्हा मेहमान आया है। इस वक्त दीपिका और शोएब सातवें आसमान पर हैं क्योंकि एक्ट्रेस ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। शादी के 5 साल बाद कपल मम्मी-पापा बन गया है। कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को अपने पहले बच्चे के होने की गुड न्यूज शेयर की है।

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम दोनों ने ही इंस्टाग्राम पर स्टोरी के जरिए ये गुड न्यूज फैंस को दी है। कपल ने इंस्टा स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है जिसमें लिखा है, ‘अलहमदुलिल्लाह, आज 21 जून 2023 की सुबह हमारे घर बेटे का जन्म हुआ है। ये प्रीमैच्योर डिलीवरी हैं लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। बस दुआ और आशीर्वाद बनाए रखना।’

दरअसल, ‘दीपिका की दुनिया’ यूट्यूब व्लॉग के जरिए एक्ट्रेस लगातार अपना हेल्थ अपडेट और प्रेग्नेंसी को लेकर जानकारी देती रही हैं। कुछ वक्त पहले ही दीपिका ने अपने व्लॉग में बताया था कि डॉक्टरों ने उन्हें जुलाई के तीसरे या चौथे हफ्ते की डेट दी है। कपल ने एक खूबसूरत फोटोशूट के जरिए जनवरी 2023 में एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।

शोएब और दीपिका के पैरेंट्स बनने की खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई। उनके तमाम फैंस उन्हें बधाई देने लगे। वहीं, दीपिका और शोएब की बात करें तो दोनों इंडस्ट्री के फेमस कपल हैं। दोनों ने साथ में शो ससुराल सिमर का में काम किया था। इसी शो के दौरान दोनों को प्यार हो गया था, 22 फरवरी 2018 को कपल ने निकाह किया था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका फिलहाल ब्रेक पर हैं। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी में ब्रेक लिया था। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था कि वो कुछ समय फैमिली को देना चाहती हैं और फिलहाल काम से ब्रेक चाहती हैं। वहीं शोएब की बात करें तो वो इन दिनों स्टारभारत के शो अजूनी में नजर आ रहे हैं और इस शो को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



