कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस ने राहुल गांधी को 2019 लोकसभा चुनाव के लिए आधिकारिक रूप से अपना प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हमारा मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराना है और केंद्र में एक प्रगतिशील सरकार का मार्ग प्रशस्त करना है।
उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने राहुल गांधी को अपना प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। इसके विपरीत, पार्टी में जब दो-तीन लोगों ने इस बारे में बोला, तो एआईसीसी ने इससे इंकार किया और लोगों को इस बारे में नहीं बोलने के लिए कहा।’ पूर्व वित्तमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में प्रधानमंत्री पद का सवाल कोई मुद्दा नहीं है।
महिलाओं से जुड़े संवेदनशील विषय का मखौल उड़ाना राहुल को शोभा नहीं देता : भाजपा
उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी ने ऐसा नहीं कहा है। कांग्रेस ने यह नहीं कहा है कि वह प्रधानमंत्री के रूप में किसी व्यक्ति को सामने लाना चाहती है। जब गठबंधन जीत कर लेगा, उसके बाद हम इस मुद्दे पर निर्णय लेंगे। गठबंधन के साथी बैठेंगे और इसपर चर्चा करेंगे।’
चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य भाजपा को हटाना है और एक ऐसी प्रगतिशील सरकार का मार्ग प्रशस्त करना है, जो किसी मानवाधिकारों का हनन न करे, लोगों को नहीं धमकाए, बल्कि महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करे और कृषि उत्पाद व कृषि कामगारों को उचित और लाभकारी मूल्य प्रदान करे।


Download Android App
Download iOS App



