CoWIN ऐप को शशि थरूर ने बताया ‘शानदार’, कहा-मैंने हमेशा सरकार के अच्छे काम को स्वीकारा

Summary :

CoWIN ऐप पर टीकाकरण के लिए रजिस्टेशन, स्लॉट बुकिंग से लेकर सर्टिफिकेट डाउनलोड करने तक सभी काम इसके जरिए काफी आसानी से किए जा सकते हैं।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की प्रशंसा की है। इस बार उन्होंने केंद्र सरकार की कोविन ऐप (CoWIN APP) को लेकर तारीफ की। कांग्रेस नेता ने इस ऐप को बेहद सुविधाजनक बताते हुए कहा कि वॉट्सऐप के जरिए कोविन से वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड की सुविधा बहुत शानदार है।
शशि थरूर ने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा, ”मैंने हमेशा सरकार के अच्छे काम को स्वीकार किया और इसकी तारीफ की है। CO-WIN के आलोचक के रूप में मुझे कहना है कि उन्होंने बेहद शानदार काम किया है। 9013151515 पर ‘download certificate’ वॉट्सऐप मैसेज भेजिए, ओटीपी मिलेगा और अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर लीजिए। आसान और तेज।”


देश के टीकाकरण अभियान में Co-WIN प्लैटफॉर्म बेहद अहम भूमिका निभा रहा है। टीकाकरण के लिए रजिस्टेशन, स्लॉट बुकिंग से लेकर सर्टिफिकेट डाउनलोड करने तक सभी काम इसके जरिए काफी आसानी से किए जा सकते हैं। हाल ही में यह भी सुविधा दी गई है कि वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर भी आसानी से सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकता है।

Desk Team