शत्रुघ्न सिन्हा का ट्वीट, बिना बात खामखां मोदी से दुखी! फिर BJP में शामिल होंगे कांग्रेस नेता?

Summary :

शत्रुघ्न सिन्हा के ट्वीट ने राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले सोशल मीडिया यूजर्स की उत्सुकता बढ़ा दी है। यूजर्स ने अटकलें लगाना शुरू कर दिया है कि क्या शत्रुघ्न फिर से बीजेपी में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने दुनिया में चार तरह के दुखी लोगों के बारे में ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि कुछ खुद से दुखी रहते हैं और कुछ दूसरों से दुखी रहते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि एक नया वैरिएंट बिना बात मोदी से दुखी है। कांग्रेस नेता के इस ट्वीट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ से जोड़कर देखा जा रहा है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा, दुनिया में चार तरह के दुःखी लोग होते हैं……पहला-अपने दु:खों से दु:खी,  दूसरा-दूसरों के दु:ख से दु:खी, तीसरा-दूसरों के सुख से दु:खी, और *New Variant* चौथा-बिना बात खामखां मोदी से दु:खी!


सिन्हा के इस ट्वीट ने राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले सोशल मीडिया यूजर्स की उत्सुकता बढ़ा दी है। यूजर्स ने अटकलें लगाना शुरू कर दिया है कि क्या शत्रुघ्न फिर से बीजेपी में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी में वापसी करेंगे या नहीं यह तो राज़ की बात है, पर कांग्रेस नेता के इस ट्वीट ने उनके घर वापसी की अटकलों को जन्म जरूर दे दिया है।

बता दें कि लंबे समय तक बीजेपी के खेमे में रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अप्रैल में ही कांग्रेस की कमान संभाल ली थी। कांग्रेस ने उन्हें बिहार की पटना साहिब सीट से भी उतारा था लेकिन शत्रुघ्न बीजेपी के रविशंकर प्रसाद से हार गए थे। शत्रुघ्न बीजेपी में रहते हुए पटना साहिब से दो बार सांसद रहे।

Desk Team