कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीते दिनों नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके साथ ही राहुल गांधी के ‘एक पद एक व्यक्ति ‘ के सिद्धांत का पालन करते हुए खड़गे ने राज्यसभा में नेता विपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद अब उन्होंने बताया कि वो ये चुनाव क्यों लड़ रहे है और उनकी आइडियोलॉजी क्या है।
खड़गे ने समर्थकों का जताया आभार
एक रिपोर्ट के अनुसार खड़गे ने सबसे पहले समर्थन करने वालों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘जो भी मेरा समर्थन कर रहे है। उनका आभार व्यक्त करता हूं। मैं यह चुनाव किसी का विरोध करने के लिए नहीं लड़ रहा हूं। मैं महात्मा गांधी और लालू बहादुर शास्त्री को प्रमाण करके चुनाव प्रचार शुरू कर रहा हूं। ‘
मेरी आइडियोलॉजी बिलकुल साफ : खड़गे
वही, उन्होंने आगे कहा, ‘ मेरा राजनीतिक जीवन काफी लंबा रहा है। मैंने काफी संघर्ष किया है, तब जाकर यहां पहुंचा हूं। सालों तक मंत्री रहा और विपक्ष का नेता भी बना था। सदन में बीजेपी और संघ की विचारधारा के खिलाफ लड़ता रहा हूं। मेरी आइडियोलॉजी बिलकुल साफ है। मैंने कभी समझौता उसके साथ नहीं किया है। मैं अपनी इसी विचारधारा को आगे लेकर जाना चाहता हूं। ‘
देश के लोग महंगाई से है परेशान : खड़गे
हम आपको बता दें, खड़गे ने आगे कहा की देश इन दिनों महंगाई से परेशान है। बीजेपी ने आठ साल में अपने वादे पूरे नहीं किए है। गरीब लोग परेशान है। उनके लिए केंद्र सरकार कुछ नहीं कर रही है। हमारा लक्ष्य है कि हम जनता की बात सुने और उसका समाधान निकाले। वही अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे गहलोत थे, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से मन कर दिया। जिसके बाद खड़गे चुनाव लड़ने के लिए आगे आए है।


Download Android App
Download iOS App



