कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि कोरोना संकट के मद्देनजर सरकार के खर्च में 30 फीसदी की कटौती और ‘सेंट्रल विस्टा’ परियोजना को स्थगित करने सहित कई कदम उठाये जाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में यह सुझाव भी दिया कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रियों और नौकरशाहों के विदेश दौरों को स्थगित करने और सरकारी विज्ञापनों पर भी रोक लगाने की जरूरत है।


अपने पत्र में सोनिया ने कोविड-19 से निपटने के लिए पीएम मोदी को पांच सलाह दी। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि मितव्ययता उपाय इस्तेमाल किए जाने की जरूरत है। जिसके तहत अन्य मदों के लिए तय बहुत जरूरी धन का इस्तेमाल कोविड-19 के खिलाफ लड़ने के लिए किया जा सकता है।
सोनिया ने सांसदों के वेतन में 30 फीसदी की कटौती का समर्थन करते हुए कहा कि ”पीएम केयर्स” कोष की राशि को भी प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में हस्तातंरित किया जाए। कोरोना संकट को लेकर प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों फोन पर सोनिया से बात की थी।
उपराष्ट्रपति की देशवासियों से अपील, कहा- लॉकडाउन के बाद भी कठिन दौर जारी रहने पर सरकार का करें समर्थन
बता दें कि इससे पहले सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि लॉकडाउन को योजना बनाए बिना लागू किया गया । सोनिया ने कांग्रेस कार्य समिति को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करते हुए कहा कि लॉकडाउन जरूरी हो सकता है लेकिन इसके अनियोजित क्रियान्वयन से लाखों प्रवासी श्रमिकों को परेशानी और तकलीफ उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से बने हालात से निपटने के लिए सरकार को एक विस्तृत रणनीति बनाना चाहिए थी।


Download Android App
Download iOS App



