कांग्रेस : राहुल गांधी ने लंदन में वीर सावरकर और BJP पर दिया विवादित बयान, जानिए क्या कहा

Summary :

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का लंदन में दिया हुआ भाषण विवाद का विषय बन गया है। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी द्वारा लंदन में बीजेपी पर निशाना साधा,साथ ही साथ राहुल गांधी ने वीर सावरकर को भी निशाना बनाया।

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का लंदन में दिया हुआ भाषण विवाद का विषय बन गया है। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी द्वारा लंदन में बीजेपी पर निशाना साधा, साथ ही साथ राहुल गांधी ने वीर सावरकर को भी निशाना बनाया। आगे बता दें इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की तरफ से लेक्चर के लिए आमंत्रित किया गया था। 
उन्होंने कहा ये हैरानी की बात है कि भारत का एक राजनेता कैंब्रिज और हावर्ड में बोल सकता है लेकिन भारत की किसी यूनिवर्सिटी में नहीं। वजह है कि सरकार विपक्ष के किसी विचार पर चर्चा की इजाजत नहीं देती राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इसी तरह संसद में भी बोलने नहीं दिया जाता। 
राहुल गांधी ने लदन में वीर सावरकर और BJP पर दिया विवादित बयान
आगे राहुल कहते है जब विपक्ष जरूरी सवालों को उठाना चाहता है चाहे नोटबंदी हो या जीएसटी या फिर चीनी घुसपैठ का मुद्दा। यह शर्मनाक है लेकिन सच है कि हमे विचार नहीं रखने दिए जाते।  यह पहले वाला भारत नहीं है जहां एक दूसरे के विचारों का सम्मान किया जाता है। अब उस माहौल को बर्बाद कर दिया गया है। इतना ही नहीं भाषण में राहुल गांधी ने एक बार फिर विनायक सावरकर पर निशाना साधा। 
राहुल ने कहा कि सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि एक दिन उन्होंने अपने पांच-छह दोस्तों के साथ मिलकर एक मुस्लिम की पिटाई की जिससे उन्हें खुशी हुई। यह कायरता है कि कमजोर को सताओ और ताकतवर से डरो। यही बीजेपी की विचारधारा है। बीजेपी के साथ-साथ राहुल ने वीर सावरकर को भी निशाना बनाया, जिसके बाद अब बीजेपी की प्रतिक्रिया भी जल्द आ सकती है। 

Desk Team