मणिपुर की राज्यपाल से मुलाकात कर बोली कांग्रेस- सरकार पर बनाएंगे दबाव

Summary :

मणिपुर में हिंसा जारी है और इन सब के बीच विफक्ष केन्द्र पर पूरी तरह से हमलावर है। जहां विपक्ष की पार्टी INDIA मणिपुर का दौरा कर चुकें है

मणिपुर में हिंसा जारी है और इन सब के बीच विपक्ष केन्द्र पर पूरी तरह से हमलावर है। जहां विपक्ष की पार्टी INDIA मणिपुर का दौरा कर चुकें है। और इन सब के बीच विपक्ष के महागठबंधन इंडिया का एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर दौरे पर है जहां इन लोगों ने राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की। वही इस मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राज्यपाल से मुलाकात के दौरान सुझाव दिया गया है. साथ ही केंद्र सरकार पर भी दवाब बनाया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि संसद में अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर मामले पर चर्चा करें। 
अधीर रंजन चौधरी ने राज्यपाल को दिया सुझाव 
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राज्यपाल ने सुझाव दिया है कि मणिपुर की स्थिति का समाधान निकालने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए. जैसे ही हमें मौका मिलेगा, हम संसद में केंद्र सरकार पर दबाव बनाएंगे और लोगों की ओर से उठाए गए मुद्दों के साथ साथ केंद्र सरकार, राज्य सरकार की ओर से जो कमियां हमने यहां देखीं, उन्हें पेश करेंगे। उन्होंने आगे कहा, “हम भारत सरकार से अपील करते हैं कि वह देरी न करें, हमारे अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार करें और मणिपुर मुद्दे पर चर्चा करें. स्थिति बिगड़ती जा रही है और इससे राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ रही हैं।  
संसद में सरकार पर दबाव डालेंगे
वहीं, विपक्षी सांसदों ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा कि संसद में सरकार पर दबाव डालेंगे। सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की और कहा कि मणिपुर की समस्या का हल निकले। ऑल पार्टी मीटिंग हो मणिपुर को लेकर सबको एकजुट होकर पहल करना चाहिए। वैली के लोग हिल्स नहीं जा रहे और हिल्स के लोग वैली नहीं आ पा रहे हैं। सांसदों ने कहा कि अगले दिन हम मणिपुर की समस्या का समाधान करने के लिए सरकार पर दबाव डालेंगे. सदन के अंदर बात रखेंगे. मणिपुर के हाल पर चर्चा होनी चाहिए. देश के अंदर असुरक्षा पैदा हो रही है. हमने गवर्नर को ज्ञापन सौंपा है.

Desk Team