सांप देखते ही लोगों का डर से बुरा हाल हो जाता है और कुछ लोग तो बुरी तरह से चिल्लाने भी लगते हैं। ऐसे में सोचिए अगर कोई मेट्रो के अंदर सांप लेकर चढ़ जाए। तो आपका रिएक्शन कैसा होगा। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसा सवाल है क्योंकि मेट्रो के अंदर कोई सांप लेकर कैसे आएगा। मगर इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स मेट्रो के अंदर सांप को अपने गले में लपेटे खड़ा दिखाई दे रहा है।

जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियों में एक शख्स मेट्रो के अंदर जिंदा सांप को अपने गले में लपेटे खड़ा है। हैरानी की बात ये रही कि सांप को देखने के बावजूद कोई भी अपनी सीट से उठकर भागा नहीं और ना ही डर के मारे चिल्लाया। आमतौर पर तो सांप को देखकर लोग चिल्लाने लगते है लेकिन इस वीडियो में मेट्रो के अंदर लोग आराम से बैठे है जैसे उन्हें सांप से कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है।

अगर सांप किसी पर हमला कर दे, तो वो शख्स चंद मिनटों में ही भगवान को प्यारा हो सकता है। मगर वायरल वीडियो में मेट्रो के अंदर सभी लोग बड़े आराम से बैठे हुए है और उनके चेहरे पर भी किसी तरह का डर नजर नहीं आ रहा है। मानों इन लोगों को इस बात से बिल्कुल भी डर नहीं लग रहा है कि इनके साथ मेट्रो में एक जहरीला सांप भी सफर कर रहा है। वहीं, वो शख्स मेट्रो के बीच में आराम से सांप को लेकर खड़ा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शख्स ने कैसे अपने गले में एक पीले रंग के भारी सांप को लटकाया रखा है और वो सांप बार-बार अपनी जीभ को बाहर निकाल रहा है। लेकिन वो किसी को डसने के लिए आगे नहीं बढ़ रहा है और शख्स भी सांप को गले में टांगे ऐसे खड़ा है, जैसे उसने कोई खिलौना टांग रखा हो। मेट्रो में मौजूद लोग अपने काम में इस तरह मग्न है उन्हें इस का इल्म तक नहीं है कि उनके आसपास एक जहरीला सांप है।







ये वायरल वीडियो टोरंटो मेट्रो का बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक सांप लेकर मेट्रो में सफर करने वाले शख्स की पहचान सामने नहीं आई है। वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, ‘यह कोई गर्व करने वाला काम नहीं है।’ एक दूसरे यूजर ने कहा, ‘यह अवैध होना चाहिए।’ तो वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘किसी को भी सांप से कोई परेशानी नहीं हो रही है’।


Download Android App
Download iOS App



